Ulajh Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की लेटेस्ट फिल्म उलझ (Ulajh) को बड़े पर्दे पर पसंद किया जा रहा है। इस सस्पेंस-थ्रिलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। जाह्नवी के साथ ही फिल्म में गुलशन देवैया की एक्टिंग ने भी कमाल कर दिया है। 2 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई ने शनिवार को दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर भारी उछाल भी देखा है। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने भी राहत भरी सांस ली है। फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, इसकी कहानी भी काफी यूनीक है। आइए यहां फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दूसरे दिन Ulajh की कमाई में आया उझाल
सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी जंगली पिक्चर्स की 'उलझ' में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन और मियांग चांग ने लीड रोल में नजर आ रहे हैं। शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म उलझ ने दूसरे दिन शनिवार को 1.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर रविवार को फिल्म के कलेक्शन नें इजाहा होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
