Udta Teer Box office: पहले दिन ही फुस्स हो गई आयुष्मान-सारा की मूवी

Udta Teer Box office: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। हालांकि, रात के शो में दर्शकों की बढ़ती संख्या से वीकेंड पर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Udta Teer Box Office: एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) ने सिनेमाघरों में दस्तक तो दे दी, लेकिन पहले दिन कमाई के मामले में फिल्म को बड़ी शुरुआत नहीं मिली। बड़े स्तर पर रिलीज होने के बावजूद स्पाई-कॉमेडी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में ज्यादा सफल नहीं रही। हालांकि, रात के शो में बढ़ती दर्शकों की संख्या ने उम्मीद जरूर जगाई है। अब सबकी नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं, जिससे फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन की असली तस्वीर साफ होगी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Fauzi: 'मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी...' प्रभास की मूवी का धांसू टीजर आउट)

udta teer box office

उड़ता तीर की पहले दिन की कमाई (pic credit-udta teer movie)

‘उड़ता तीर’ ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले दिन भारत में 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म के कुल 6,265 शो रखे गए थे और सिनेमाघरों में दर्शकों की औसत मौजूदगी करीब 13 प्रतिशत रही। हालांकि, रात के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह बढ़त फिल्म के लिए राहत की बात मानी जा सकती है। फिल्म को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर भी इसकी शुरुआत पर दिखाई दिया। बॉक्स ऑफिस पर ‘उड़ता तीर’ का मुकाबला यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ से भी रहा। दोनों फिल्में पिछले हफ्ते रिलीज हुई थीं और शुक्रवार को सिनेमाघरों में उनका आठवां दिन था। सैकनिल्क के अनुसार, नई नवेली और ‘प्रहार’ ने शुक्रवार को भारत में 60-60 लाख रुपये कमाए। पिछले दिन के मुकाबले नई नवेली की कमाई में 50 प्रतिशत, जबकि ‘प्रहार’ की कमाई में 60 प्रतिशत की गिरावट आई।

End of Feed