Toxic box office collection Day 7: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 7 दिन हो गए हैं। करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था लेकिन इसके बाद कमाई लगातार गिरती चली गई। खास बात यह है कि सोमवार के मुकाबले 'टॉक्सिक' ने मंगलवार को थोड़ा अच्छा कलेक्शन किया है। अब मंगलवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम)
मंगलवार को ‘टॉक्सिक’ ने कमाए इतने करोड़
यश की ‘टॉक्सिक’ ने मंगलवार को रात 10 बजे तक भारत में करीब 8.20 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया है। सोमवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 7वें दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली है। यश स्टारर ने 7 दिनों के अंदर भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 229.95 करोड़ रुपये कर लिया है। हालांकि शुरुआती दिनों को देखने के बाद अब यह रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'रामायण पार्ट 1' के क्लाइमैक्स में होगी Sunny Deol की एंट्री, हनुमान के रूप में दिखेगी झलक)
छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ दे रही है टक्कर
दिलचस्प बात यह है कि बेहद कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' को कड़ी टक्कर दे रही है। रिलीज के 26वें दिन भी फिल्म ने मंगलवार को करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी मंगलवार को दोनों फिल्मों की कमाई लगभग एक-दूसरे के करीब रही। नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में कोई असर नहीं पड़ा है। इस समय फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर निर्माताओं को मालामाल कर चुकी है।
'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट
यश की इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाती है।
