Toxic advance booking: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की एडवांस बुकिंग चर्चा अब चारोंओर हो रही है। यह मूवी अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन निर्माता डॉ. जी. धनंजयन ने अनुमान लगाया है कि यश की 'टॉक्सिक' ने प्री-रिलीज बिक्री से अब तक 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अपने सिनेमा स्ट्रैटेजिस्ट प्रोग्राम में धनंजयन ने बताया कि जिन लोगों ने इसका निर्माण किया है, उन लोगों को इसके आंकड़ों पर आश्चर्य क्यों नहीं होना चाहिए।
Pic Credit: Grab From You Tube
टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग तोड़ सकती है सारे रिकार्ड्स
धनंजयन के मुताबिक यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की लोकप्रियता इसकी कास्टिंग से ही शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा, 'इसमें नयनतारा हैं, फिर रुक्मिणी वसंत, फिर मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस और फिर अमित कारवाल।' ये सभी नाम ऑडियंस को ध्यान में रखकर फाइनल किए गए थे। उन्होंने हर निर्णय के पीछे के कारणों को भी समझाया। नयनतारा ने 'जवान' में अपना टैलेंट दिखाया था। रुक्मिणी वसंत को 'कंतारा चैप्टर 1' में देखा गया था। धनंजयन ने बताया कि असली पैन-इंडियन सिनेमा आपके सोचने पर निर्भर करता है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: चेक बाउंस में राजपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'वो लोग मुझे बर्बाद करने...')
उनके अनुसार डब की गई साउथ की फिल्में, पैन इंडिया फिल्म नहीं होती। यह ऐसी फिल्म होती है जिसे शुरू से ही विश्व भर के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाया जाता है। बता दें गीतू मोहनदास ने 'टॉक्सिक' का निर्देशन किया है। इस मूवी में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, नयनतारा, गीतू मोहनदास, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा। यश स्टारर 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' से होती दिखाई देगी।
