बॉक्स ऑफिस

Toxic advance booking: यश की फिल्म तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड्स !! निर्माता G Dhananjayan ने बताया इसे मास्टरप्लान

Toxic advance booking: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस मूवी की एडवांस बुकिंग को लेकर निर्माता डॉ. जी. धनंजयन ने अपने विचार साझा किए हैं।

Yash Starrer Toxic

Pic Credit: Grab From You Tube

Toxic advance booking: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की एडवांस बुकिंग चर्चा अब चारोंओर हो रही है। यह मूवी अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन निर्माता डॉ. जी. धनंजयन ने अनुमान लगाया है कि यश की 'टॉक्सिक' ने प्री-रिलीज बिक्री से अब तक 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अपने सिनेमा स्ट्रैटेजिस्ट प्रोग्राम में धनंजयन ने बताया कि जिन लोगों ने इसका निर्माण किया है, उन लोगों को इसके आंकड़ों पर आश्चर्य क्यों नहीं होना चाहिए।

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग तोड़ सकती है सारे रिकार्ड्स

धनंजयन के मुताबिक यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की लोकप्रियता इसकी कास्टिंग से ही शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा, 'इसमें नयनतारा हैं, फिर रुक्मिणी वसंत, फिर मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस और फिर अमित कारवाल।' ये सभी नाम ऑडियंस को ध्यान में रखकर फाइनल किए गए थे। उन्होंने हर निर्णय के पीछे के कारणों को भी समझाया। नयनतारा ने 'जवान' में अपना टैलेंट दिखाया था। रुक्मिणी वसंत को 'कंतारा चैप्टर 1' में देखा गया था। धनंजयन ने बताया कि असली पैन-इंडियन सिनेमा आपके सोचने पर निर्भर करता है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: चेक बाउंस में राजपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'वो लोग मुझे बर्बाद करने...')

उनके अनुसार डब की गई साउथ की फिल्में, पैन इंडिया फिल्म नहीं होती। यह ऐसी फिल्म होती है जिसे शुरू से ही विश्व भर के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाया जाता है। बता दें गीतू मोहनदास ने 'टॉक्सिक' का निर्देशन किया है। इस मूवी में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, नयनतारा, गीतू मोहनदास, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा। यश स्टारर 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' से होती दिखाई देगी।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article