The Kerala Story 2 Box Office Day 2: उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया स्टारर के कलेक्शन आया बड़ा उछाल, देखें आंकड़े

The Kerala Story 2 Box Office Day 2: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी की शाम को रिलीज हुई थी। 'द केरला स्त्री 2' के शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।

The Kerala Story 2 Box Office Day 2: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' कई वजह से विवादों में रही थी। इस मूवी का टीजर और ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया था। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज पर 15 दिनों के लिए अंतरिम रोक लगा दी थी। सीबीएफसी को फिल्म को दोबारा देखने और 'द केरल स्टोरी 2' के विवादित हिस्सों की दोबारा एक्जामिन करने का आदेश किया था। इन सब विवदों के बाद फिल्म 27 फरवरी की शाम को रिलीज हुई। पहले दिन इस मूवी ने काफी कम कमाई की थी लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला।

The Kerala Story 2 Box Office Day 2

Pic Credit: IMDb

दूसरे दिन 'द केरला स्टोरी' ने की शानदार कमाई

उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) ने पहले दिन केवल 75 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। Sacnilk द्वारा साझा किए आंकड़े के मुताबिक 'द केरला स्टोरी 2' ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं। इन दो दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रविवार के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: Toxic: यश स्टारर के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए कब देगा दस्तक)

End of Feed