The Bengal Files box office Day 1: निराशाजनक रहेगा विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का कलेक्शन, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ेगी चिंता

The Bengal Files box office Day 1: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को मेकर्स ने 5 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंचा दिया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इस मूवी की कमाई पहले दिन बेहद ही निराशाजनक रहने वाली है।

The Bengal Files box office Day 1: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' (The Bengal Files) को निर्माताओं ने 5 सितंबर के दिन रिलीज कर दिया है। यह मवी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही 'द बंगाल फाइल्स' लगातार चर्चा में बनी हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो सकती है। 'द बंगाल फाइल्स' के साथ 5 सितंबर के दिन ही टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा 'बागी 4' भी रिलीज हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'बागी 4' से क्लैश होने के बाद 'द बंगाल फाइल्स' पहले दिन निराशाजनक कमाई कर सकती है।

The Bengal Files box office Day 1

Image Source: IMDb

पहले दिन इतने रुपये कमाएगी 'द बंगाल फाइल्स'

'द बंगाल फाइल्स' को लगभग 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट देखने के बाद यह पहले दिन 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाई करने में सफल रहेगी। फिल्म की धीमी शुरुआत मेकर्स के लिए चिंता का कारण बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में निर्माताओं के 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अगर फिल्म को ऐसी शुरुआत मिलती है तो 'द बंगाल फाइल्स' को बजट निकलना भी मुश्किल पड़ जाएगा।

End of Feed