बॉक्स ऑफिस

Thangalaan Box Office Collection Day 4: स्त्री 2 के बाद तंगलान ने की दमदार कमाई, चौथे दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये

Thangalaan Box Office Collection Day 4: चियान विक्रम की 'तंगलान' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिन्होंने शानदार एक्टिंग, आकर्षक कहानी और निर्देशन की प्रशंसा की है। सैकनिल्क के अनुसार, 'तंगलान' ने चौथे दिन 5.65 करोड़ रुपये कमाए।

Image

Thangalaan Box Office Collection

Thangalaan Box Office Collection Day 4: चियान विक्रम की 'तंगलान' इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिन्होंने शानदार एक्टिंग, आकर्षक कहानी और निर्देशन की प्रशंसा की है। 'तंगलान' कोलार गोल्ड फील्ड्स (केएफजी) के इतिहास पर केंद्रित है। आइए जानते हैं कि चौथे दिन 'तंगलान'ने बॉक्स ऑफिस में कितने कलेक्शन किया है।

कितना हुआ कुल कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, 'तंगलान' ने चौथे दिन 5.65 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने चार दिनों में कुल 29.35 करोड़ रुपये कमाए है। 15 अगस्त को साउथ की 7 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें 'मिस्टर बच्चन', 'नानाकुजी', 'कृष्णम प्रेणाया सखी', 'तंगलान', 'डेमोंटे कॉलोनी 2' और 'डबल इस्मार्ट' शामिल है। इन सबमें सबसे ज्यादा शोर फिल्म तंगलान का है। तंगलान ने बॉक्स-ऑफिस पर 13.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

ये सितारे भी आए नजर

विक्रम के अलावा, फिल्म में मालविका मोहनन, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन, हरि कृष्णन अंबुदुरई, वेट्टई मुथुकुमार, अर्जुन अंबुदान और संपत राम भी हैं। तंगलान को 140 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था, जिसमें प्रोडक्शन और प्रमोशन दोनों लागतें शामिल हैं। फिल्म को दुनिया भर में लगभग 1,600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इस बीच 'तंगलान ' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए दर्शकों से मिली भारी प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article