Thamma Advance Booking: 'थामा' की पहले दिन नहीं होगी डबल डिजिट में कमाई, एडवांस बुकिंग में निकली हवा

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2025, 04:45 PM IST

Thamma Box Office Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की लीड रोल वाली फिल्म थामा (Thamma) एडवांस बुकिंग में फेल होती नजर आ रही है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी खास नहीं होने वाला है।

Thamma Box Office Advance Booking: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में हाल ही में फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर खबर सामने आई थी। अब इसके बाद फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म थामा का अभी तक कोई बज देखनेे को नहीं मिला है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर भी दिखने को मिला। फिल्म थामा एडवांस बुकिंग में अब तक बस इतने ही करोड़ रुपये कमा पाई है।

Thamma Advance Booking

Image Source: IMDb

एडवांस बुकिंग में ही फुस्स हुई 'थामा'

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट है, जिसमें ये मूवी फेल होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानी 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का एडवांस बुकिंग एक दिन पहले बंद हो गईऔर आंकड़े देखकर तो लग रहा है कि ये 'स्त्री 2' (Stree 2) की तरह तहलका नहीं मचाएगी। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने एडवांस बुकिंग में महज 3.25 करोड़ रुपये कमाने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के इस आंकड़े ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी निराश कर दिया है। इसके बाद अब ये माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कलेक्शन नहीं कर पाएगी।

End of Feed