TBMAUJ Advance Booking Report: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के मजेदार ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को फिल्म से काफी ज्यादा उमीदें हैं। कबीर सिंह जैसी हिट फिल्म देने के बाद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के फांस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। हाल ही में फिल्म के एडवांस बुकिंग को लेकर कलेक्शन सामने आ गए हैं, जिस देख मेकर्स के साथ-साथ दर्शक भी काफी चौंक गए हैं।
अमित जोशी और आराधना साह द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के एडवांस बुकिंग आंकड़े सामने आ गए हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के रिलीज से पहले सिर्फ 13.26 लाख रूपए का कमा लिए हैं। ये कलेक्शन रिलीज से 3 दिन पहले का है, जिस देख हर कोई हैरान है। ऐसे में करोड़ में भी फिल्म कमाई नहीं कर पाई, जिसे देख लोगों का कहना है की फिल्म का फ्लॉप होना शुद तय है।
देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रूपए है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, आशीष वर्मा, राकेश बेदी जैसे कई सितारे नजाए आने वाले हैं, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
