Tere Ishk Mein Box office Day 12: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 28 नवंबर के दिन इस रोमांटिक को मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज किया था। शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद भी 'तेरे इश्क में' की कमाई वीज डेज में भी कम नहीं हुई। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' रिलीज होने के बाद भी 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और करोड़ों में कमाई कर रही है। आइए देखें इस मूवी ने दूसरे मंगलवार को कितने रुपये कमाए हैं।
Pic Credit: IMDb
12वें दिन 'तेरे इश्क में' ने कमाए इतने करोड़
ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk ने धनुष और कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरे इश्क में' के अनुमानित आंकड़े साझा कर दिए हैं। 12वें दिन यानी मंगलवार को इस रोमांटिक ड्रामा ने 2.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। 12 दिनों के अंदर यह मूवी 105.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसी मूवी का कब्जा हो गया है, इसके बाद भी 'तेरे इश्क में' को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Day 5: 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर, कमाए इतने करोड़
धनुष और कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस मूवी में प्रकाश राज, सुशील दहिया और माहिर मोहिउद्दीन सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। धनुष और कृति सेनॉन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इसे अच्छे रिव्यू मिले थे, जिस कारण यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाई।
