Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: वरुण-जान्हवी स्टारर की कमाई में आई भारी गिरावट, देखें आंकड़े

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) की कमाई में हर दिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। दूसरे सोमवार को भी फिल्म की कमाई निराशाजनक ही रही है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12: मशहूर डायरेक्टर शशांक खेतान के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी का क्लैश साउथ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) से हुआ। कमाई की बात करें तो ऋषभ शेट्टी स्टारर 450 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर वरुण-जान्हवी की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार ही कर लिया है। तो चलिए देखते हैं इस रोमांटिक कॉमेडी ने दूसरे सोमवार को कितने रुपये का कारोबार किया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 12

Pic Credit: IMDb

वरुण-जान्हवी स्टारर की कमाई में दिखी भारी गिरावट

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 1.08 करोड़ रुपये का बिजनेस 12वें किया है। यह मूवी इन 12 दिनों में 51.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। उम्मीद की जा रही है कि बड़े परदे से उतरने से पहले यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहे।

End of Feed