बॉक्स ऑफिस

Independence Day Clash 2024: खेल-खेल में-वेदा को धूल चटाने आएगी स्त्री 2, राजकुमार-श्रद्धा देंगे अक्षय-जॉन को पटखनी

Stree2 VS Khel Khel Mein VS Vedaa Box Office Clash: फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने अपने बैनर की सबसे सफल हॉरर फिल्म स्त्री की दूसरी कड़ी का ऐलान कर दिया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ साफ हो गया है कि ये मूवी खेल-खेल में और वेदा के साथ क्लैश करेगी।

Image

Stree2 VS Khel Khel Mein VS Vedaa Box Office Clash.

Stree2 VS Khel Khel Mein VS Vedaa Box Office Clash: बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव के लिए साल 2024 काफी धमाकेदार रहा है। सबसे पहले उनकी श्रीकांत ने दर्शकों का दिल जीता और फिर मिस्टर एंड मिसेज माही ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इन दोनों फिल्मों से चर्चा में रहे राजकुमार राव इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी नई फिल्म स्त्री 2 लेकर आएंगे, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। फिल्म स्त्री 2 के निर्माता दिनेश विजान ने कुछ देर पहले ही ऐलान किया है कि वो अपनी नई फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश करेंगे।

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की सबसे सफल मूवी है स्त्री 2 (Stree 2)

निर्माता दिनेश विजान ने अपने बैनर तले जब हॉरर यूनिवर्स बनाने का फैसला लिया, तब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री ही वो मूवी थी, जिसके साथ उन्होंने ये सपना देखा। फिल्म स्त्री को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली, जिसके बाद भेड़िया और मुंज्या जैसी मूवीज दर्शकों के सामने आईं। इन फिल्मों के दम पर दिनेश विजान ने सफल हॉरर यूनिवर्स बना लिया है और अब वो इस हॉरर यूनिवर्स को अलग स्तर पर पहुंचाने के लिए स्त्री 2 लेकर आ रहे हैं, जो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

खेल-खेल में और वेदा के साथ होगा स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसी मौके पर अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा भी रिलीज होंगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो स्त्री 2- खेल खेल में- वेदा का बॉक्स ऑफिस क्लैश न केवल साल का सबसे बड़ा क्लैश बल्कि दर्शकों को कन्फ्यूज करने वाला क्लैश भी होगा। ये तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, जिस कारण दर्शकों का कन्फ्यूज होना लाजमी है कि वो किस मूवी का टिकिट सबसे पहले खरीदें। वैसे आप इस साल 15 अगस्त के मौके पर किस फिल्म को देखने के लिए सबसे पहले जाएंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article