बॉक्स ऑफिस

'Stree 2' Box office Collection: 'बाहुबली 2' और 'पठान' के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, देखें आंकड़े

'Stree 2' Box office Day 25: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'बाहुबली 2' और शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां देखिए फिल्म की टोटल कमाई...

Image

Stree 2 Beats Bahubali 2 and Pathaan

'Stree 2' Box office Day 25: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपने 25 दिन पूरे कर चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि 25वें दिन भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है, जिसे देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्त्री 2' (Stree 2) ने अब शाहरुख खान की 'पठान' और प्रभास की 'बाहुबली 2' के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया है। आइए देखें फिल्म ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

रविवार के दिन 'स्त्री 2' ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk के मुताबिक श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने रविवार के दिन 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। शाहरुख खान की 'पठान' के हिंदी वर्जन ने 524.53 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी ओर 'स्त्री 2' की टोटल कमाई 527 करोड़ रुपये हो गई है। अब यह मूवी शाहरुख खान की 'जवान' के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। 'जवान' ने 582.31 करोड़ रुपये कमाए हैं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप बनी हुई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार और वरुण धवन का धांसू कैमियो भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article