बॉक्स ऑफिस

'Stree 2' Box office Collection: 'स्त्री 2' के मेकर्स की हुई चांदी, 24वें दिन श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'Stree 2' Box office Day 24: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मूवी 'स्त्री 2' (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। इस मूवी की कमाई ने निर्माताओं का घर पैसों से भर दिया है। देखें फिल्म की पूरी कमाई...

Image

Stree 2 Box office

'Stree 2' Box office Collection Day 24: साल 2024 में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की कमाई ने निर्माताओं के होश उड़ा दिए हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 24 दिन हो गए हैं। यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 15 अगस्त के रिलीज हुई इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रही है। आइए देखें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने 24वें दिन यानी शनिवार को कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

24वें दिन भी 'स्त्री 2' ने की धांसू कमाई

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अमर कौशिक के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'स्त्री 2' ने शनिवार के दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 539.68 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा फिल्म 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का भी छोटा सा रोल है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो भी फिल्म में रखा है। अक्षय कुमार और वरुण धवन की एंट्री को फिल्म में ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। 'स्त्री 2' साल 2024 में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article