बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box Office Day 20: 'स्त्री' ने 20 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा आतंक, मंडराने लगा शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड पर खतरा

Stree 2 will break Jawan Record: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आतंक मचा दिया है। अब ये खबरें सामने आ रही है कि ये फिल्म जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान के इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है।

Image

MixCollage-04-Sep-2024-09-19-AM-3730

Stree 2 Box Office: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। पहले ही दिन इस मूवी ने ये साबित कर दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। अब इतने दिनों बाद इस मूवी ने धमाल मचा दिया है। श्रद्धा कपूर की मूवी स्त्री 2 जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। इस बीच 20 वें दिन के आंकड़ें सामने आ गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं स्त्री 2 ने 20 वें दिन कितना कलेक्शन किया है। साथ ही ये फिल्म एक और रिकॉर्ड को तोड़ने के नजदीक पहुंच गई है।

शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने 20 वें दिन करीब 6 करोड़ का बिजनेस किया है। मंडे को भी फिल्म ने कुछ इतना ही कलेक्शन किया था। बता दें कि स्त्री 2 का टोटल कलेक्शन 492.80 करोड़ हो गया है। ऐसे में जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है। बता दें कि चौथे हफ्ते में भी स्त्री 2 काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म जवान ने फोर्थ वीक में सबसे ज्यादा कमाई की थी। हालांकि लोगों की मानें तो स्त्री 2, जवान का ये रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

स्त्री 3 को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट

बताते चलें कि स्त्री 2 में अक्षय कुमार ने धांसू कैमियो किया है। उनके इस रोल को लोगों ने काफी प्यार दिया है। ऐसे में अब ये चर्चा होने लगी कि स्त्री 3 में अक्षय नजर आने वाले हैं। इसपर फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो वो इसका हिस्सा होंगे। बता दें कि अमर कौशिक अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 3 को तीन साल में ही पूरी कर लेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article