बॉक्स ऑफिस

'Stree 2' Box office Day 14: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ने यश की 'केजीएफ 2' को दी पटखनी, 500 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

'Stree 2' Box office Day 14: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मूवी 'स्त्री 2' की कमाई ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। सामने आ रहीं ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी आपको हैरान कर देगा।

Image

Stree 2 Beat KGF 2

'Stree 2' Box office Day 14: साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की जोड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आई है। फिल्म अब तक अपने बजट के कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। निर्माताओं को भी उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर हिट साबित होगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ कदम ही दूर है। इस मूवी ने साउथ सुपरस्टार यश के हिंदी बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को भी मात दे दी है।

Sacnilk.com के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक 'स्त्री 2' ने 14वें दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब कुल कलेक्शन 424.05 करोड़ रुपये हो गया है। 'स्त्री 2' के कलेक्शन ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। फिल्म देखने के लिए ऑडियंस 14 दिनों के बाद भी सिनेमाघरों में जा रही है। फिल्म का कंटेंट हर किसी को पसंद आया है। बात करें 'केजीएफ 2' की तो यश स्टारर का कलेक्शन 434 करोड़ रुपये रहा था। इस हफ्ते के खत्म होते-होते यह फिल्म 'केजीएफ 2' मात दे देगी।

'स्त्री 2' में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और वरुण धवन का भी धांसू कैमियो है। फिल्म में सरकटे का आतंक दिखाया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर 'खेल खेल में' और 'वेदा' भी रिलीज हुई थीं, जो फ्लॉप साबित हुई हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article