'Stree 2' Box office Day 13: 'पठान' के रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगी श्रद्धा-राजकुमार की हॉरर कॉमेडी, जल्द 500 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

'Stree 2' Box office Day 13: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' अब बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। 13वें के कलेक्शन का भी फिल्म का डबल डिजिट में रहा है। आइए देखें फिल्म की अब तक की टोटल कमाई...

'Stree 2' Box office Day 13: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर इस समय दबदबा कायम है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकार्ड्स क्रिएट कर रही है। ऑडियंस के सिर से भी फिल्म को देखने का भूत नहीं उतर रहा है। 'स्त्री 2' (Stree 2) के मेकर्स अभी भी हैरान हैं कि फिल्म ने 13वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए स्ट्रगल कर रही है। उम्मीद है कि ये शाहरुख खान की मूवी 'पठान' का रिकार्ड्स बड़ी आसानी से तोड़ी देगी। आइए फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Stree 2 Box Office Collection

जल्द 500 करोड़ी बनेगी 'स्त्री 2'

सैकनिल्क की रेपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवी 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के दिन 10.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। इनमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। 13 दिनों के अंदर 'स्त्री 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 432.33 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रहेगी।

End of Feed