Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'सन ऑफ सरदार 2' से पीछे रही 'धड़क 2', देखें आंकड़ें

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 3, 2025, 08:43 AM IST

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की 'धड़क 2' (Dhadak 2) की टक्कर देखने को मिली रही है। दूसरे दिन इन दोनों फिल्मों ने इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की लीड रोल वाली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी लेकिन फिल्म पहले दिन वो कमाल नहीं दिखा पाई। अब अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection

Image Source: Son of Sardaar 2 And Dhadak 2 Movie

'सन ऑफ सरदार 2' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 एक बार फिर से चर्चा है इसकी वजह मूवी की कमाई है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 14.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed