बॉक्स ऑफिस

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'सन ऑफ सरदार 2' से पीछे रही 'धड़क 2', देखें आंकड़ें

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 3, 2025, 08:43 AM IST

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की 'धड़क 2' (Dhadak 2) की टक्कर देखने को मिली रही है। दूसरे दिन इन दोनों फिल्मों ने इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Son of Sardaar 2 And Dhadak 2 Movie

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की लीड रोल वाली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी लेकिन फिल्म पहले दिन वो कमाल नहीं दिखा पाई। अब अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

'सन ऑफ सरदार 2' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 एक बार फिर से चर्चा है इसकी वजह मूवी की कमाई है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 14.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

'धड़क 2' ने किया इतना कलेक्शन

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के साथ 'धड़क 2' (Dhadak 2) की टक्कर देखने को मिली। सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म धड़क 2 का पहले दिन का कलेक्शन काफी खास नहीं रहा था। फिल्म धड़क 2 पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी 'सन ऑफ सरदार 2' से पीछे नजर आईं। Sacnilk की खबर के अनुसार फिल्म धड़क 2 ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 7.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article