Son of Sardaaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन-मृणाल ठाकुर स्टार मूवी सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लगातार पोस्टपोन हो रही इस फिल्म ने आखिरकार थिएटर की स्क्रीन पकड़ ही ली। इस फिल्म का दर्शकों को भरपूर इंतजार था क्योंकि सन ऑफ सरदार लोगों की फेवरेट है। फैंस को इसके पार्ट 2 से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें थी जिसपर ये खरी नहीं उतर पाई। फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की पहली कमाई थोड़ी धीमी शुरू हुई हालांकि इसने धड़क 2( Dhadak 2) को पीछे छोड़ दिया है। आइए बताते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन हल्की शुरुआत की। फर्स्ट डे फिल्म का कलेक्शन 6.75 करोड़ हुआ। ये कलेक्शन अजय देवगन( Ajay Devgan) की बाकि फिल्मों से बेहद कम है हालांकि आजाद के मुकाबले ये पहले दिन का कलेक्शन बहुत ज्यादा है। सन ऑफ सरदार 2( Son of Sardaar 2) के साथ सिनेमाघरों में धडक 2 ( Dhadak 2) भी रिलीज हुई है। अजय देवगन की फिल्म ने सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को पछाड़ दिया। बात करें धड़क 2 की तो फिल्म ने केवल 2 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बात करें फिल्म के रिव्यू की तो मीडिया क्रिटिक्स ने सन ऑफ सरदार 2( Son of Sardaar 2) को 1.5 स्टार दिए हैं। तरन आदर्श ने मूवी को बेसलेस और कॉमेडी लेस बताया है। हालांकि अजय देवगन( Ajay Devgan) के चाहने वालों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
