बॉक्स ऑफिस

'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 7: अजय देवगन स्टारर की निकल गई हेकड़ी, कमाई देख मेकर्स के निकले आंसू

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 7: अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए मशक्कत कर रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की मल्टीस्टारर रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'सन ऑफ सरदार 2' ने 1 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह मूवी पहले दिन से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल ही कर रही है। शुरुआत वीकेंड में करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने के बाद वीक डेज में 'सन ऑफ सरदार 2' की कमाई में भारी गिरावट ही देखने को मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मूवी आने वाले कुछ दिनों में बड़े परदे से उतर जाएगी। आइए देखें फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) ने गुरुवार को कितने रुपये बिजनेस किया है।

50 करोड़ी होने से कई कदम दूर है 'सन ऑफ सरदार 2'

Sacnilk ने अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक गुरुवार का बिजनेस 1.40 करोड़ रुपये रहा है। यह मूवी 1 हफ्ते अंदर 32.89 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। इस मूवी को बनाने ने निर्माताओं ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। 1 हफ्ते की कमाई को देखकर लग नहीं रहा है कि 'सन ऑफ सरदार 2' निर्माताओं को हुए नुकसान की भरपाई कर पाएगी। आने दिनों में इसकी कमाई और भी गिर सकती है।

अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस मूवी में मृणाल ठाकुर,रवि किशन,संजय मिश्रा,दीपक डोबरियाल,कुब्रा सैत,शरत सक्सेना,मुकुल देव,विंदू दारा सिंह,साहिल मेहता और डॉली अहलूवालिया सहित कई एक्टर्स अहम रोल में मौजूद हैं। इस मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की 'धड़क 2' ने भी दस्तक दी थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article