बॉक्स ऑफिस

'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 5: पस्त पड़ी अजय देवगन स्टारर की कमाई, इतना रहा कलेक्शन

'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 5: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) की कमाई को लेकर किए सारे दावे अब झूठे साबित हो रहे हैं। ये मूवी 5 दिनों के अंदर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें 'सन ऑफ सरदार 2' की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

Pic Credit: IMDb

'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay De vgn) की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। इस मूवी ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में 1 अगस्त के दिन दस्तक दी थी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन उन सभी पर पानी फिर गया। ट्रेड्स रिपोर्ट्स ने निर्माताओं की चिंता को डबल बढ़ा दिया है। 'सन ऑफ सरदार 2' ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही निराशाजनक कमाई की है।

'सन ऑफ सरदार 2' की कमाई रही चिंताजनक

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने 5वें दिन कुल 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 1 अगस्त से लेकर अब तक 'सन ऑफ सरदार 2' का टोटल कलेक्शन 29.60 करोड़ रुपये रहा है। आने वाले दिन यह कमाई और भी घट सकती है। 150 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का नाम कुछ दिनों में साल 2025 की फ्लॉप मूवीज की लिस्ट में जुड़ सकता है।

अजय देवगन के साथ फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर,रवि किशन,संजय मिश्रा,दीपक डोबरियाल,कुब्रा सैत,शरत सक्सेना,मुकुल देव,विंदू दारा सिंह,साहिल मेहता और डॉली अहलूवालिया सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है, जो अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी। अगर आप यह मूवी देख चुके हैं और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article