'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। इस रोमांटिक ड्रामा को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं और अभी तक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। हर फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ती ही जा रही है। आइए देखें इस मूवी ने 12 अगस्त के दिन कितने रुपये का बिजनेस किया है।
Pic Credit: IMDb
Sacnilk के अनुसार अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने मंगलवार के दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की टोटल कमाई 44.25 करोड़ रही है। कल यानी 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रजनीकांत की 'कुली' भी कल ही दस्तक देगी। दोनों फिल्मों का क्रेज भी लोगों के अंदर साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सन ऑफ सरदार 2' आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सिमट कर रह जाएगी।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) को ऑडियंस की ओर से खास रिव्यू नहीं मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रवि किशन,संजय मिश्रा,दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, शरत सक्सेना, मुकुल देव और विंदू दारा सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
