'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करना पड़ रहा है। 1 अगस्त से लेकर अब तक इस मूवी की कमाई में गिरावट देख-देखकर निर्माता भी थक चुके हैं। 11 दिनों के बाद भी अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। सोमवार के कलेक्शन ने भी लोगों को बड़ा निराश किया है। आइए देखें फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये बिजनेस किया है।
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के दिन केवल 1 करोड़ रुपये कमाए में सफल रही है। 11 दिनों में यह मूवी 43 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। आने वाले दिन में इस मूवी की कमाई और गिराने वाली है। 14 अगस्त के दिन 'वॉर 2' और 'कुली' दस्तक देने वाली हैं। इसके बाद अब 'सन ऑफ सरदार 2' को कम स्क्रीन्स मिलने वाली है।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्माण करने में निर्माताओं ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। यह मूवी अपना बजट निकालने में भी नाकाम रहेगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने तो अजय देवगन की फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया है। इस मूवी में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर,रवि किशन,संजय मिश्रा,दीपक डोबरियाल,कुब्रा सैत,शरत सक्सेना,मुकुल देव,विंदू दारा सिंह,साहिल मेहता और डॉली अहलूवालिया जैसे कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
