'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 11: अजय देवगन स्टारर ने सोमवार को कमाए केवल 1 करोड़, देखें टोटल कलेक्शन

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 11: अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) ने मेकर्स को कमाई के मामले में बड़ा झटका दिया है। इस मूवी के कलेक्शन में हर दिन बारी गिरावट ही देखने को मिल रही है।

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करना पड़ रहा है। 1 अगस्त से लेकर अब तक इस मूवी की कमाई में गिरावट देख-देखकर निर्माता भी थक चुके हैं। 11 दिनों के बाद भी अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। सोमवार के कलेक्शन ने भी लोगों को बड़ा निराश किया है। आइए देखें फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये बिजनेस किया है।

Ajay Devgn's 'Son of Sardaar 2'

Pic Credit: IMDb

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के दिन केवल 1 करोड़ रुपये कमाए में सफल रही है। 11 दिनों में यह मूवी 43 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। आने वाले दिन में इस मूवी की कमाई और गिराने वाली है। 14 अगस्त के दिन 'वॉर 2' और 'कुली' दस्तक देने वाली हैं। इसके बाद अब 'सन ऑफ सरदार 2' को कम स्क्रीन्स मिलने वाली है।

End of Feed