बॉक्स ऑफिस

ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'कुली' के सामने टेके घुटने, इतने करोड़ की लेगी ओपनिंग

Coolie Beats War 2 on worldwide box office: 14 अगस्त का दिन सिनेप्रेमियों के बड़ा खास होने वाला है। इस दिन रजनीकांत की एक्शन ड्रामा 'कुली' और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' रिलीज होने जा रही हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'कुली' ने 'वॉर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मत दे दी है।

Image

Pics Credit: IMDb

Coolie Beats War 2 on worldwide box office: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। रजनीकांत की 'कुली' के साथ ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' भी दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों के महाक्लैश को देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक रजनीकांत की 'कुली' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को मात दे दी है।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही रजनीकांत की 'कुली' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर स्टारर 'वॉर 2' से 70 करोड़ रुपये की बढ़त बना ली है। 'कुली' और 'वॉर 2' के रिलीज होने में अब डेढ़ दिन बाकी हैं। 'कुली' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। अब यह 100 करोड़ रुपये आंकड़े की ओर बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 15 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है।

14 अगस्त को यह देखना दिलचस्प होगा कि 'कुली' और 'वॉर 2' में किन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारने में सफल रही है। 'वॉर 2' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर 'कुली' में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, आमिर खान, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट सहित कई एक्टर्स दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article