Son Of Sardaar 2 BO Prediction: पहले दिन सुस्त रहेगी अजय देवगन स्टारर की कमाई, मेकर्स की बढ़ सकती है चिंता

Son Of Sardaar 2 BO Prediction: अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक ओपनिंग डे यह मूवी डबल डिजिट में कमाई करने में विफल साबित हो सकती है।

Son Of Sardaar 2 BO Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) 1 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने इस मूवी की एडवांस बुकिंग ओपनिंग कर दी है। 'सन ऑफ सरदार' के साथ करण जौहर के बैनर तले बनी सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' भी रिलीज होने जा रही है। दोनों फिल्मों के क्लैश होने से इनकी कमाई पर असर पड़ना तो तय है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहती है।

Son Of Sardaar 2 BO Prediction

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रहेगी 'सन ऑफ सरदार 2' की कमाई

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' पहले दिन 6.25 करोड़ से 6.75 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रहेगी। वहीं दूसरी ओर कोईमोई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यह मूवी ओपनिंग डे पर 9 से11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रहती है या नहीं।

End of Feed