बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Collection: 300 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है 'सैयारा', 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 31, 2025, 08:35 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 13: मोहित सूरी (Mohit Suri) की नई रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा को रिलीज हुए अब 13 दिन पूरे हो गए। 13वें दिन फिल्म ने इतना कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी पहली फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अहान पांडे की ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अहान पांडे की फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। अब भी सैयारा पहले दिन की तरह बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। अब फिल्म 300 करोड़ी होने की तरफ बढ़ रही है। तो चलिए जानते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

13वें दिन 'सैयारा' ने की इतनी कमाई

मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा एक बार फिर से कमाई को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, जिसके बाद अब कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 273.50 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

300 करोड़ी होगी 'सैयारा'

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की कमाई की रफ्तार अब भी बरकरार है। फिल्म ने अब तक 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसके बाद माना जा रहा है इस हफ्ते फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर देगी। अहान पांडे की फिल्म सैयारा की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article