Sky Force Box Office Day 3: गणतंत्र दिवस पर 'स्काई फोर्स' ने काटा बॉक्स ऑफिस पर गदर, कमाई में आया जबरदस्त उछाल

Sky Force Box Office Day 3: अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी डायरेक्टेड फिल्म 'स्काई फोर्स' को रिलीज हुए तीन हो गए हैं। अब हाल ही में फिल्म के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। तीसरे दिन की रिपोर्ट कार्ड में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Sky Force Box Office Day 3: एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्काई फोर्स' इसी 24 जनवरी को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वीर पहारिया भी नजर आए जिन्होंने पहली बार एक्टिंग में कदम रखा। फिल्म ने पहले दिन भले ही अच्छी कमाई नहीं कि लेकिन अब ये आंकड़े घटने के बजाए बढ़ते चले जा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए तीन हो गए हैं, ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

Sky Force Box Office Day 3

कल रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी के दिन 'स्काई फोर्स' (Sky Force) ताबतोड़ कमाई की है। संडे को फिल्म ने 27.50 करोड़ का बिजनेस किया जो मेकर्स के लिए काफी फायदेमंद रहा। फिल्म ने तीन दिन में भारत के बॉक्स ऑफिस पर कुल 61. 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 'स्काई फोर्स' जल्द ही 100 करोड़ फिल्म क्लब का हिस्सा बन सकती है। रविवार को काफी बढ़ोतरी देखने के बाद मेकर्स के सिर से टेंशन के बादल हट गए हैं। बढ़ती कमाई के आंकड़ों को देख ये साफ हो गया है कि फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed