Sky Force Box Office Collection Day 7: स्ट्रगल कर रही है अक्षय कुमार की फिल्म, 100 करोड़ी होने में याद आ गई नानी

Akshay Kumar's Sky Force Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' को 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। फिल्म ने एक हफ्ते में 85 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Sky Force Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है। अच्छी बात यह है कि 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) अभी भी हर दिन करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर रही है। अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' से वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। आइए देखें फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन कितना रहा है।

Sky Force

एक हफ्ते में 100 करोड़ी होने से चूक गई 'स्काई फाॅर्स'

IMDb पर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फाॅर्स' को 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है। यही वजह है कि इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को नहीं मिली है। ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्काई फाॅर्स' ने गुरुवार के दिन 5.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन किया है। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी 87 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये का पार पहुंच जाएगा।

End of Feed