बॉक्स ऑफिस

Deva Box office Day 1: डबल डिजिट में नहीं होगी शाहिद कपूर स्टारर की ओपनिंग, कलेक्शन रहेगा इतने करोड़

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवा' (Deva) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहिद कपूर स्टारर पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं ले पाएगी।

Image

Shahid Kapoor's Deva

Deva Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'देवा' (Deva) 31 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के अंदर अलग ही क्रेज था। इस फिल्म को हिट कराने के लिए शाहिद कपूर ने 'देवा' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने 'देवा' का निर्देशन किया है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि 'देवा' पहले दिन 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

डबल डिजिट की ओपनिंग लेने में फेल होगी 'देवा'

शाहिद कपूर को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'देवा' रिलीज डे पर 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन करेगी। अगर यह फिल्म 7 से ज्यादा की ओपनिंग लेती है तो यह शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को मात देने में सफल रहेगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिलेगा। हैरानी की बात यह है कि 'देवा' की तगड़ी हाइप होने के बाद यह फिल्म डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं ले पाएगी।

'देवा' में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद कपूर का एक्शन अवतार दिखाई देगा। कई लोगों ने शाहिद कपूर की 'देवा' की तुलना 'कबीर सिंह' के किरदार से करनी शुरू कर दी थी। हालांकि अभिनेता ने जूम से बात करते हुए बताया कि दोनों ही किरदार अलग है। देवा और कबीर सिंह में तुलना करना सही नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article