बॉक्स ऑफिस

Sky Force Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अक्षय कुमार की मूवी, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन

Akshay Kumar's Sky Force Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एरियल एक्शन फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) अब धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने बुधवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Image

Sky Force Box Office Collection

Sky Force Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ऑडियंस को पसंद आ रही है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोड़ों रुपये की कमाई करने में लगी हुई है। अब जो अक्षय कुमार स्टारर को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) दूसरे वीकेंड के खत्म होते-होते 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। बुधवार के दिन भी फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक नहीं रहा है।

100 करोड़ी होने से कुछ कदम दूर है 'स्काई फाॅर्स'

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फाॅर्स' का बुधवार के दिन कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 80.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि 'स्काई फाॅर्स' आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धांसू ओपनिंग ली थी।

दिनेश विजान के बैनर तले बनी अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' से वीर पहाड़िया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केव्लानी ने मिलकर किया है। इस मूवी में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म 24 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वैसे आपको यह फिल्म कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article