बॉक्स ऑफिस

Sky Force Box Office Collection Day 5: मंगलवार को नहीं चला अक्षय कुमार की फिल्म का जादू, कमाए केवल इतने करोड़

Akshay Kumar's Sky Force Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ने ओपनिंग वीकेंड में धांसू कमाई की थी लेकिन वीक डेज में इसका बुरा हाल देखने को मिल रहा है। यह फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये कमा सकती है।

Image

Sky Force Box Office Collection

Sky Force Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' 24 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। वीक डेज में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

100 करोड़ी होने से कुछ कदम दूर है 'स्काई फाॅर्स'

अभिषेक अनिल कपूर औ संदीप केव्लानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ने अपने पहले मंगलवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 5 दिनों के अंदर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 78.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। आने वाले दिनों में निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लगभग 160 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

अक्षय कुमार की यह मूवी साल 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले पर आधारित है। इस मूवी में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा और वीर पहाड़िया ने टी. कृष्णा विजया उर्फ टैबी का किरदार निभाया है। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी लीड रोल में हैं। IMDb पर भी अक्षय कुमार की फिल्म को 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article