Sky Force Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमृत कौर स्टारर 'स्काई फोर्स' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म के जरिए जहां वीर पहाड़िया ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है तो वहीं अक्षय कुमार भी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हुए हैं। 'स्काई फोर्स' (Sky Force) 1965 में हुई भारत की पहली एयरस्ट्राइक पर आधारित है। मूवी के ट्रेलर ने लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, साथ ही इसके गानों ने भी फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। 'स्काई फोर्स' को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट तो खूब थी, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बखूबी देखने को मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्टारर 'स्काई फोर्स' (Sky Force) ने डबल डिजिट के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'स्काई फोर्स' ने 11.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की है। हालांकि ये आंकड़े बीते साल रिलीज हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर' से बेहद कम है। गणतंत्र दिवस पर ही रिलीज हुई 'फाइटर' ने 22.5 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन 'स्काई फोर्स' उसका आधा ही कलेक्शन कर पाई।
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर 'स्काई फोर्स' (Sky Force) की खास बात ये है कि फिल्म अभी तक 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। इससे पहले कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और राशा ठडानी की 'आजाद' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, लेकिन वो इतनी कमाई कर पाने में नाकाम रही। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि 'स्काई फोर्स' आगे चलकर बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा पाएगी या नहीं।
