Sky Force Advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) 24 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म 'स्काई फाॅर्स' के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी लोगों की जुबान पर हैं। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही 'स्काई फाॅर्स' की एडवांस बुकिंग भी ओपन की। आइए जानते हैं कि 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार में सफल रहती है।
'स्काई फाॅर्स' की इतनी हुई एडवांस बुकिंग
इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' की अब तक 66 हजार टिकिट्स के करीब एडवांस बुकिंग हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि अक्षय कुमार स्टारर को तगड़ी ओपनिंग मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को मेकर्स ने 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। अब यह देखना है कि फिल्म 'स्काई फाॅर्स' अक्षय कुमार को करियर को पटरी पर लाने में सफल रहती है या नहीं?
'स्काई फाॅर्स' का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है। बीते सालों में अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। फिल्म 'स्काई फाॅर्स' अक्षय कुमार के करियर के लिए बहुत जरूरी है। इस मूवी से वीर पहाड़िया बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान भी लीड रोल में मौजूद हैं।
