Sitaare Zameen Par Box Office Day 12: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए लगभग 12 दिन हो गए हैं। 27 जून से लेकर अब तक यह मूवी कमाई के मामले में मेकर्स को निराश नहीं कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद वीक डेज में भी इसकी कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। आइए देखें फिल्म ने मंगलवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
150 करोड़ी होनी की ओर बढ़ रही है 'सितारे जमीन पर'
Sacnilk के मुताबिक आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने 12वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 12 दिनों में 130.40 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को पूरी उम्मीद है कि यह मूवी 150 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल साबित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को आमिर खान ने लगभग 90 से 120 करोड़ रुपये के बजट के साथ मिलकर बनाया।
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को ऑडियंस को ओर से खूब प्यार मिल रहा है। इस मूवी में आमिर खान ने एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। इस भूमिका में आमिर खान लोगों को इम्प्रेस करने में भी सफल रहे हैं। फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में उनके 23 साल छोटी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा नजर आ रही हैं।
आर.एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी 'सितारे जमी पर' में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर सहित कई कलाकारों की परफॉर्मेंस आपको इमोशनल कर देगी।
