बॉक्स ऑफिस

Maa Box Office Collection Day 6: छठवें दिन धड़ाम हुई काजोल की फिल्म 'मां', बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह

Maa Box Office Collection Day 6: विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित काजोल की हॉरर थ्रिलर मां को रिलीज हुए छह दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन अब कमाई धीमे हो गई है।

Image

Maa Box Office Collection

Maa Box Office Collection Day 6: काजोल की फिल्म मां बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई कर रही है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। विशा फुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। आइए जानते है कि फिल्म ने छठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

हाल ही में आई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार काजोल की फिल्म मां ने शुक्रवार को 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही शनिवार को फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपये और रविवार को 7 करोड़ रुपये हुई थी। वही मंगलवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा था। पहले बुधवार को फिल्म में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये हुई। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 24.90 करोड़ रुपये हो गया है। ये फिल्म काजोल की तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर की सबसे सफल सोलो फिल्म भी है।

काजोल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर मां की टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से हो रही है। ये फिल्म एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है जो तारे जमीन पर का सीक्वल है। काजोल की पिछली सोलो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं थी। रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी (2022) केवल 1.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। वही हेलिकॉप्टर एला (2018) ने सिर्फ 4.13 करोड़ रुपये कमाए। मां अब काजोल की पहली फिल्म बन गई है, जिसमें वह लीड रोल में हैं और जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर लिया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article