बॉक्स ऑफिस

Sitaare Zameen Par Box Office Day 11: दूसरे सोमवार को आमिर खान स्टारर में आई भारी गिरावट, कमाए कुल इतने करोड़

Sitaare Zameen Par Box Office Day 11: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) ने दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया था। दूसरे सोमवार के आते ही फिल्म की कमाई गिर गई है। आइए देखने इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Sitaare Zameen Par Box Office Day 11

Sitaare Zameen Par Box Office Day 11: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने लंबे समय के बाद फिल्म 'सितारे जमीन पर' के माध्यम से बड़े परदे पर एक बार कमबैक किया। स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' के इस रीमेक को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद नहीं थी कि यह मूवी 9 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। दूसरे वीकेंड में तारीफ के काबिल कमाई करने एक बाद 11वें दिन 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। चलिए देखते हैं इन 11 दिनों में आमिर खान की ये मूवी कितने करोड़ रुपये छापने में सफल रही है।

11वें दिन गिर गई 'सितारे जमीन पर' की कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे सोमवार को केवल 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह मूवी 11 दिनों के अंदर 126.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक आते-आते यह मूवी 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

आमिर खान के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' में जेनेलिया डिसूजा अहम रोल में नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा है कि आमिर और जेनेलिया के बीच लगभग 23 की उम्र का फासला है। फिल्म में ब्रिजेन्द्र काला और निखत खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी में आमिर खान ने एक बास्केटबॉल के कोच की भूमिका निभाई है। वैसे आपको आमिर खान की यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपने कमेंट्स के जरिए राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article