Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से 6 दिन पहले भी क्यों शुरू नहीं हो पा रही अजय-कार्तिक की मूवी की एडवांस बुकिंग? जानें इनसाइड डिटेल्स

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Details: अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन एंटरटेनर सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की रिलीज को केवल 6 दिन बचे हैं लेकिन फिर भी मेकर्स ने इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग अभी तक शुरू नहीं की है। सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 का इंतजार कर रहे दर्शक समझ नहीं पा रहे हैं कि मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है? आइए आपको इस फैसले की इनसाइड डिटेल्स बताते हैं...

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Details: दीवाली 2024 पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ वक्त पहले तक ऐसी बातें हो रही थीं कि कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से सिंघम अगेन की रिलीज डेट बदलने की गुजारिश की है लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश को कोई भी टाल नहीं सकता है। ये दोनों फिल्में 1 नवम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जिसको केवल 6 दिन बचे हैं। पिछले कुछ दिनों में ये ट्रेंड देखने को मिला है कि मेकर्स रिलीज होने वाली मूवी की एडवांस बुकिंग 10-15 दिन पहले शुरू कर देते हैं लेकिन सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने अभी तक इनकी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की हैं। कई लोग इस कारण हैरान भी हैं, आइए आपको इसका असली कारण बताते हैं... (इसे भी पढ़ें- Singham Again Review: ब्लॉकबस्टर... ब्लॉकबस्टर... ब्लॉकबस्टर... अजय देवगन-रोहित शेट्टी लाए धमाकेदार एंटरटेनर)

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 2

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में चल रही है स्क्रीन्स की लड़ाई

अगर बॉलीवुड के अंदर से सामने आ रही खबरों की मानें तो सिंघम अगेन और भुल भुलैया 3 के मेकर्स के बीच अभी तक स्क्रीन्स को लेकर लड़ाई चल रही है। जहां सिंघम अगेन के मेकर्स 65% स्क्रीन्स चाहते हैं तो वहीं भूल भुलैया 3 के मेकर्स 50% से कम स्क्रीन्स लेने के लिए राजी नहीं हैं। मेकर्स की इस लड़ाई में सिनेमा चेन्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स फंस गए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ये लड़ाई रिलीज से 1-2 दिन पहले ही खत्म हो पाएगी क्योंकि दोनों फिल्मों के निर्माता कम स्क्रीन्स में एडजस्ट नहीं करना चाहते हैं। जब तक स्क्रीन्स की ये लड़ाई चलेगी, तब तक एडवांस बुकिंग कि विंडो ओपन होना मुमकिन नहीं है। (इसे भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी की पुलिस फौज में हुई 'चुलबुल पांडे' की भर्ती, अक्षय कुमार ने इशारों में किया कन्फर्म)

End of Feed