बॉक्स ऑफिस

Singham Again Box Office Worldwide Day 5: अजय देवगन-अर्जुन कपूर ने मंगलवार को कूटे 20 करोड़, 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Singham Again Box Office Worldwide Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) ने 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Box Office) ने सिनेमाघरों में 5वें दिन 200 करोड़ का कारोबार पूरा कर लिया है। सिंघम अगेन ने 5वें दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image

Singham Again Box Office Day 5

Singham Again Box Office Worldwide Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने दीवाली 2024 के मौके पर एक साथ दो फिल्में रिलीज की थीं, जिनमें से एक मूवी रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन (Singham Again) है। फिल्म सिंघम अगेन इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कॉप सिंघम के बारे में है, जिसका किरदार अजय देवगन निभाते हैं। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Box Office) ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 200 करोड़ से ज्यादा रुपये जोड़ लिए हैं। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म सिंघम अगेन ने 5वें दिन अपने खाते में 20 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 215 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म ने ये आंकड़े देश-दुनिया में की गई कमाई के दम पर किए हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर सिंघम अगेन को भारतीय दर्शक जितना पसंद कर रहे हैं, उतना ही प्यार इसे विदेशी दर्शकों से भी मिल रहा है।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर है सिंघम अगेन (Singham Again Box Office)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस दौर के सबसे सफल एक्शन डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में पिछले एक दशक से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही हैं। जब उन्होंने सिंघम अगेन बनाने का फैसला लिया तो दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि सिंघम रोहित शेट्टी की सबसे सफल फिल्म सीरीज है। दर्शकों की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा जब रोहित शेट्टी ने ऐलान किया कि इसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के कैमियोज होंगे। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई सिंघम अगेन (Singham Again Box Office Collection) में एक साथ इतने सारे कलाकारों को देखकर दर्शकों की चांदी हो गई और वो रोहित शेट्टी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दर्शकों को पसंद आ रहा है अर्जुन कपूर का काम

फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार प्ले किया है। यह पहला मौका है जब अर्जुन इतने खूंखार किरदार में दिखाई दिए हैं। दर्शकों को अर्जुन कपूर का काम पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर सिंघम अगेन से एक बार फिर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो जाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article