Singham Again Box Office Collection Day 2: फुस्सी बम नहीं सुतली बम जैसा धमाका कर रही हैं मूवी, दूसरे दिन हुई ताबड़तोड़ कमाई

Singham Again Box Office Collection Day 2: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज के बाद ही बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने अपने जबरदस्त कलेक्शन के साथ सभी को चौंका दिया है। अब यहां फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Singham Again Box Office Collection Day 2: सिंघम अगेन ने अपनी धमाकेदार ओपनिंग के साथ ही ये संदेश दे दिया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस जारी रखने वाली है। 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की इस कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है। पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग कलेक्शन दर्ज की है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म को पौराणिक कथा रामायण से इंसपायर होकर बनाया गया है। पहले दिन धमाका करने के बाद क्या सिंघम अगेन दूसरे दिन भी ये करिश्मा जारी रख पाई है? यहां फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले

Singham Again Box Office Collection Day 2

Singham Again Box Office Collection Day 2

Singham Again BO Collection Day 2: दूसरे दिन भी जारी है धमाका

शाम और रात के शो में मजबूत ऑक्यूपेंसी के साथ अब सिंघम अगेन दूसरे दिन 40-42 करोड़ के कलेक्शन की ओर नजर डाल रही है, जो मेकर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को भी बेहतरीन कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 2 दिनों के बाद फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 83.70-85.70 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की ही उम्मीद जताई जा रही है।

End of Feed