Sikandar Day 1 Box Office Prediction: सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर 59 साल की उम्र में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। अब बस 9 दिन के इंतजार के बाद ये फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। सिकंदर को 30 मार्च यानी रविवार को रिलीज किया जा रहा है। टाइगर 3 के बाद सलमान खान की सिकंदर दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे रविवार को रिलीज किया जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि सलमानल खान की फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है।
फिल्म सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है। लंबे समय के बाद भाईजान ईद पर फिल्म लेकर आ रहे है। बता दें सिकंदर का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। वैसे तो ज्यादातर फिल्मे शुक्रवार को रिलीज होती है, लेकिन भाईजान की फिल्म सिकंदर रविवार को रिलीज हो ही है। इससे पहले 2023 में भी टाइगर 3 भी रविवार को रिलीज हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। टाइगर 3 ने 43 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। अब इस फिल्म का रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सलमान खान को इस फिल्म से ज्यादा की ओपनिंग करनी होगी। अब देखना होगा कि सिकंदर टाइगर 3 के ओपनिंग नंबर को पीछे छोड़ पाएगी की नहीं। "छावा" ने पहले दिन भारत में 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन सिकंदर को खुद की फिल्म टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 43 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करनी पड़ेगी।
इस सुपरस्टार से होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
सिकंदर गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। वहीं साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म भी इस मौके पर रिलीज हो रही है। मोहनलाल की फिल्म एल2: एम्पुरान 27 मार्च को रिलीज हो रही है। साउथ के फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब सलमान खान और मोहनलाल की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी।
