Sikandar box office Day 4: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म ईद से एक दिन पहले यानी 30 मार्च को ही रिलीज हो गई थी, लेकिन भाईजान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही है। इस फिल्म में पहली बार रश्मिका मंदाना और सलमान खान की जोड़ी दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई है। ़
Sikandar box office
कितनी हुई कमाई
फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के चौथे दिन की कमाई में करीब 50 फीसदी की गिरावट देखी गई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, सिकंदर ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को कुल 12.08 प्रतिशत हिंदी दर्शक मिले, जिसमें सबसे ज्यादा दर्शक रात के शो में आए। रिलीज के चार दिनों के बाद भारत में सिकंदर का कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हुए है। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर ने दुनिया भर में 123.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें से 35 करोड़ रुपये विदेशी बाजार से आए हैं।
पायरेसी का हुई थी शिकार
ऐसा लग रहा है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर सबसे कमजोर बॉक्स ऑफिस फिल्मों में से एक है। बता दें भाईजान की लास्ट रिलीज फिल्म टाइगर 3 थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन ही 21.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज से पहले ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि सिकंदर 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफ़िस कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान के फैंस का मानना है कि फिल्म को वीकेंड में फायदा मिल सकता है। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही है कि सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई थी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ा है
