Sikandar Box Office Collection Day 8 Early Estimate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की स्टारर फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कमाई अब तक उम्मीदों से काफी कम रही है। रिलीज के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की 'सिकंदर (Sikandar)' ने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया।
आठवें दिन 'सिकंदर' की कमाई में मामूली बढ़त
सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अभी भी कमजोर नजर आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर (Sikandar)' ने आठवें दिन यानी 6 अप्रैल 2025 को लगभग 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का शुरुआती अनुमान लगाया गया है। खुशी की बात यह है कि फिल्म ने आठ दिनों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
