बॉक्स ऑफिस

L2: Empuraan Box Office Collection: 10वें दिन भी कायम है 'एल 2: एम्पुरान' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2025, 09:05 AM IST

L2: Empuraan Box Office Collection Day 10 Early Estimate : एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की लीड रोल वाली फिल्म 'एल 2: एम्पुरान (L2: Empuraan)' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

L2 Empuraan Box Office Collection

L2: Empuraan Box Office Collection Day 10 Early Estimate: साउथ स्टार मोहनलाल (Mohanlal) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की धांसू फिल्म 'एल 2: एम्पुरान (L2: Empuraan)' ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ कलेक्शन भी खूब चर्चा में है। मोहनलाल की फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' को रिलीज हुए अब बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे हो गए हैं। 10वें दिन भी 'एल 2: एम्पुरान' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला। तो चलिए देखते हैं फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

10वें दिन किया इतना कलेक्शन

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' रिलीज के बाद से लोगों का दिल जीत रही है। इसी बीच इस फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने सबको हैरान कर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया में लगभग 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले 9 दिनों में इस फिल्म ने 91.15 करोड़ रुपये कमाए थे, और अब 10वें दिन की कमाई के साथ यह आंकड़ा 94.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मोहनलाल की यह फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' में मोहनलाल (Mohanlal) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के साथ-साथ टोविनो थॉमस (Tovino Thomas), मंजू वारियर (Manju Warrier), इंद्रजीत सुकुमारन (Indrajith Sukumaran), अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) और सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar) जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आए। यह फिल्म 2019 की सुपरहिट फिल्म 'लूसिफर' की सीक्वल है और इसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article