Sikandar Box Office Collection Day 5 Early Estimate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की स्टारर फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म सिकंदर की कमाई अब अभी तक काफी कम रही है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में लगातार कमी देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की 'सिकंदर' ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया।
पांचवें दिन खत्म हुआ 'सिकंदर' का जलवा
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई में कोई खास उछाल नहीं दिख रहा। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जूझती नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने पांचवें दिन लगभग 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का अनुमान लगाया गया है। यह ध्यान देने वाली बात है कि यह आंकड़ा अभी शुरुआती अनुमान पर आधारित है, और वास्तविक आंकड़ों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सिकंदर अभी तक हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
अब तक नहीं निकल पाया बजट का पैसा
सलमान खान की यह एक्शन फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को दर्शकों के सामने आई थी। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आए। आपको बता दें सलमान खान की फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन अभी तक फिल्म बजट का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब तक छू पाएगी? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं।
