Sikandar Box Office Collection Day 11 Early Estimate: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। हालांकि, फिल्म ने शुरुआत में ईद के मौके पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू फीका पड़ता दिख रहा है। अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं और कमाई के आंकड़े लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि 11वें दिन 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
11वें दिन 'सिकंदर' की रफ्तार पड़ी सुस्त
सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी वाली फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को दर्शकों के सामने आए 11 दिन हो गए हैं। शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर पा रही। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें दिन यानी 9 अप्रैल 2025 को फिल्म ने शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 1.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा अभी प्रारंभिक है और अंतिम नतीजों में बदलाव हो सकता है। अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 106.94 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो इसके भारी-भरकम बजट के सामने बेहद कम नजर आता है।
फ्लॉप साबित हुई 'सिकंदर'
'सिकंदर (Sikandar)' 30 मार्च 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में सलमान (Salman Khan) के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और शर्मन जोशी (Sharman Joshi) जैसे सितारों ने अहम रोल में नजर आए हैं। लेकिन इन स्टार्स के होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई। फिल्म सिकंदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
