Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान ( Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) आज रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान खुद से 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी फैंस का दिल छू रही है। आइए जानते है कि भाईजान की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है। चलिए जानते हैं विस्तार से।
Sikandar
सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन भाईजान की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन फैंस की उम्मीदों से थोड़ा कम रहा। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ने आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग के रूप में अपनी जगह बनाई है। ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म को ईद की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। पहले रविवार को रिलीज हुई सिकंदर ने 30 मार्च को 21.60% की हिंदी में ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 13.76% ऑक्यूपेंसी के साथ धीमी शुरुआत देखी गई, जबकि शाम की स्क्रीनिंग 25% तक बढ़ गई। हालांकि, रात के शो के दौरान मामूली गिरावट देखी गई, जो 23.55% ऑक्यूपेंसी पर आ गई।
कितना था भाईजान की पिछली फिल्मों का कलेक्शन
सलमान खान की पिछली रिलीज की तुलना में सिकंदर बजरंगी भाईजान (2015) से थोड़ी पीछे रह गई। बता दें बजरंगी भाईजान ने पहले दिन 26.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। किक (2014) ने 24.97 करोड़ रुपये और दबंग 3 (2019) ने 22.29 करोड़ रुपये कमाए थे। रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई । जिस कारण मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।
