Sikandar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। रिलीज होने के साथ सिकंदर हर जगह ट्रेंड कर रही है। कुल मिलाकार सलमान खान की फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पहले दिन ही सलमान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इसके साथ ही ये मूवी कई बड़ी मूवीज का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
छावा का टूटेगा रिकॉर्ड
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने एडवांस बुकिंग को देखकर ये साफ हो गया था कि फिल्म पहले दिन धांसू कमाई करने वाली है। वहीं ये मूवी रविवार के दिन रिलीज हुई इसका फायदा भी सलमान को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिकंदर पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 34-38 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है कि ये मूवी विक्की कौशल की फिल्म छावा से आगे निकल जाएगी। हालांकि साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड राम चरण की गेम चेंजर के नाम है। जानकारी के मुताबिक तो गेम चेंजर ने पहले दिन 54 करोड़ा का बिजनेस किया था।
टाइगर 3 से रह जाएगी पीछे
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने पहले दिन भारत में 44 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे थे। सिकंदर, टाइगर 3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि अब ऐसा होता दिख नहीं रहा है। मालूम हो कि हाल ही में मोहनलाल की मूवी एल2: एम्पुरान भी रिलीज हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। ऐसे में इस फिल्म की वजह से भी सलमान की मूवी की कमाई पर असर पड़ सकता है।
